फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Three km road did not improve even in three decades

तीन दशक में भी नहीं सुधरी तीन किमी सड़क

Thu, 17 Feb 2022 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
Three km road did not improve even in three decades
तिलाड़ी शहीद स्मारक स्थल के साथ बड़कोट, बनाल, ठकराल पट्टी के करीब 45 गांवों को जोड़ने वाली तीन किमी सड़क तीन दशक बीतने के बाद भी आवाजाही लायक नहीं बन पाई है। सड़क पर करोड़ों खर्च होने पर भी डामरीकरण न होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 1990 में नगर पालिका क्षेत्र के यमुनोत्री हाईवे पर स्थित तिलाड़ी शहीद स्थल तक करीब तीन किमी सड़क स्वीकृत हुई थी, जो कि बड़कोट तिलाड़ी शहीद स्थल मार्ग क्षेत्र के करीब 45 गांवों की लाइफ लाइन भी है। लेकिन तब से लेकर आज तक करोड़ों का बजट खर्च होने के बाद भी सड़क बदहाल है। सुरेंद्र रावत, प्रेम सिंह चौहान, किताब सिंह रावत, जयदेव सिंह आदि का कहना है कि तीन दशक बाद भी इस महत्वपूर्ण तीन किमी सड़क आवाजाही लायक नहीं बन पाई है। लोनिवि के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के नाम पर खर्च हो चुके सवा करोड़
मार्ग पर चौड़ीकरण के नाम पर सवा करोड़ खर्च हो चुके हैं, लेकिन घटिया किस्म के निर्माण के चलते कुछ ही महीनों में दीवार ढहने के साथ दरारें आ गई थी। मामला मीडिया में आने के बाद तत्कालीन ईई लोनिवि ने जांच व जिम्मेदार अभियंताओं का स्पष्टीकरण मांगा था। जिसकी रिपोर्ट का अभी तक कोई अतापता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सड़क दो किमी की है। डामरीकरण की पत्रावली शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। घटिया किस्म के काम की जांच को दिखवाया जाएगा।
-मनोहर सिंह धर्मसतु, अधिशासी अभियंता लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed