{"_id":"61f95852cddd33068f3db368","slug":"three-corona-infected-died-in-uttarkashi-utter-kashi-news-drn403039361","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई है। वहीं एक संक्रमित को हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ लिया। वहीं दिल की बीमारी से ग्रसित व कोरोना संक्रमित एक बच्ची आईसीयू में भर्ती है।
मंगलवार को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों मृतक अन्य बीमारियों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी कोरोना जांच भी पॉजिटिव आई थी। जिला अस्पताल के आईसीयू में कोविड मरीजों को देख रहे डा. अभिषेक नौटियाल ने बताया कि चतर लाल शाह (71) का दायां फेफड़ा खराब था। भरत सिंह (71) के पांव की नशे खराब होने से वह लंबे समय से बिस्तर पर थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि दिल की बीमारी से ग्रसित एक अन्य नौ वर्षीय बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जो कोरोना पॉजिटिव है। वहीं दिल की ही बीमारी से ग्रस्त एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि कोविड वार्ड में भर्ती दो संक्रमितों की हालत सामान्य है। जिले में पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 208 पहुंच गई है।