फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There is no doctor in the primary health center Harshil for two months

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल में दो माह से डॉक्टर नहीं

Wed, 12 Jan 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
There is no doctor in the primary health center Harshil for two months
उपला टकनौर क्षेत्र में बर्फबारी की दुश्वारियों के बीच ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल में दो माह से डॉक्टर नहीं है। स्थानीय लोगों ने सीएमओ से शीघ्र डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपला टकनौर जन कल्याण मंच के अध्यक्ष माधवेंद्र रावत ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल में डॉक्टर नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) से क्षेत्र के लिए तीन एंबुलेंस आई है, लेकिन सभी जिला मुख्यालय में ही खड़ी हैं। मंगलवार को मंच के अध्यक्ष माधवेंद्र रावत, हर्षिल गांव के प्रधान दिनेेश रावत, दुर्गेश पंवार, अरविंद नेगी व अनिल राणा आदि ने समस्याओं को लेकर सीएमओ डा. केएस चौहान से मुलाकात की। इधर, सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि हर्षिल में तैनात डॉक्टर सेवा छोड़ कर चले गए हैं। उन्होंने उनकी जगह भटवाड़ी पीएचसी से रोटेशन के आधार पर व्यवस्था करने एवं एंबुलेंस के लिए चालकों की व्यवस्था कर शीघ्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed