फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The team reached the district panchayat office to investigate the documents

वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरी उत्तरकाशी की जिला पंचायत, जांच शुरू होने से मचा हड़कंप 16-50-10

Thu, 19 Nov 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The team reached the district panchayat office to investigate the documents
जिला पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों को खंगालते सीडीओ एवं अन्य अधिकारी। - फोटो : UTTER KASHI
जिला पंचायत उत्तरकाशी अब वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री की ओर से जांच के आदेश दिए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जिला पंचायत दफ्तर पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। विस्तृत जांच करने में अभी तीन से चार दिन और लगेंगे।
विज्ञापन

मोरी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत ने बीते एक नवंबर को मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर को एक पखवाड़े के भीतर जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने बीते 10 नवंबर को डीएम उत्तरकाशी को मामले की जांच कराकर एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। इस पर डीएम मयूर दीक्षित ने सीडीओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी को जांच के आदेश दिए। बीते 18 नवंबर को जांच टीम जिला पंचायत दफ्तर पहुंची, लेकिन यहां किसी सक्षम अधिकारी के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने अकाउंट सेक्शन को सीज कर दिया। वित्तीय गड़बड़ी के आरोप और इसकी जांच की भनक लगते ही जिला पंचायत में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर जांच टीम जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। अपर मुख्य अधिकारी की मौजूदगी में अकाउंट सेक्शन खुलवाकर दस्तावेजों की जांच शुरू की गई। सीडीओ पीसी डंडरियाल और वरिष्ठ कोषाधिकारी बालक राम द्वारा जिला पंचायत के तमाम वित्तीय एवं निर्माण संबंधी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सीडीओ डंडरियाल ने कहा कि विस्तृत जांच करने में अभी तीन-चार दिन लगेंगे। उसके बाद ही वित्तीय गड़बड़ी के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed