फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The team of doctors had not Oslaganv

ओसलागांव से नहीं लौटी डाक्टरों की टीम

Tue, 06 Dec 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 06 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन

ओसला गांव में नाइट ब्लाइंडनेस से पीड़ित ग्रामीणों का हाल जानने पहुंची डाक्टरों की टीम मंगलवार देर शाम तक नहीं लौटी है। बता दें कि जिला मुख्यालय से दो सौ किमी दूर सीमांत ओसला गांव वर्षों से नाइट ब्लाइंडनेस की चपेट में है। यहां 13 से लेकर 70 साल के बुजुर्ग आंखों की बीमारी से पीड़ित हैं। अमर उजाला के चार दिसंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है।

विज्ञापन


मोरी से डाक्टरों की टीम सोमवार को ओसला गांव रवाना हुई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डा. बीएस रावत ने बताया कि मंगलवार शाम तक टीम गांव से नहीं लौट पाई है और न ही टीम से संपर्क हो पाया है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि आंखों की बीमारी से पीड़ित लोगों को कम से कम मोरी ब्लाक मुख्यालय तक लाने की कोशिश करें ताकि वहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


परीक्षण के बाद जिन मरीजों के ऑपरेशन की जरूरत होगी, उन्हें ऑपरेशन के लिए रेफर किया जाएगा और दवाई से ठीक होने वाले मरीजों को दवाई उपलब्ध कराई जा जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed