फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News: villagers took sick women on shoulder and walk eight kilometres for admit in hospital

कैसे सुधरेंगे हालात: बीमार महिला को आठ किमी पैदल डंडी-कंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

Tue, 19 Jul 2022 02:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2022 02:55 PM IST
सार

डिगाड़ी गांव की शकुंतला देवी (49) एक हफ्ते से बीमार थी। सोमवार को ज्यादा तबियत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे डंडी-कंडी में लादकर आठ किमी पैदल चलकर बड़कोट अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Uttarkashi News: villagers took sick women on shoulder and walk eight kilometres for admit in hospital
पुरोला के सर बडियार पट्टी के डिगाडी गांव की बीमार महिला को डंडी-कंडी के जरिये अस्पताल पहुंचाते ग् - फोटो : UTTER KASHI

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सर बडियार पट्टी के आठ गांव आज भी सड़क व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के डिगाड़ी गांव की एक महिला हफ्तेभर से बीमार थी। सोमवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों ने उसे आठ किमी पैदल चलकर डंडी-कंडी से बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


डिगाड़ी गांव की शकुंतला देवी (49) एक हफ्ते से बीमार थी। सोमवार को ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे डंडी-कंडी में लादकर आठ किमी पैदल चलकर बड़कोट अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। शकुंतला देवी के बेटे कैलाश रावत ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


एएनएम सेंटर हैं जहां अक्सर ताला लगा रहता है। क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण कार्य भी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ। सर बडियार क्षेत्र के डिगाड़ी गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल किराये के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वर्तमान में एक फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी उत्तरकाशी रतनमणि भट्ट ने बताया कि पूरे जनपद में आयुष चिकित्सकों की भारी कमी है जिससे यहां चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है।


सर बडियार क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। पहले चरण के तहत साढ़े पांच किमी सड़क का कटिंग कार्य चल रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद पांच किमी और सड़क कटिंग की स्वीकृति ली जाएगी।
-मनोहर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी बड़कोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed