फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The shock for Congress Purola.

पुरोला में कांग्रेस को झटका

Sun, 29 Jan 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 29 Jan 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
The shock for Congress Purola.
congress logo

पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे  टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। रविवार को उन्होंने देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


आरक्षित विधानसभा सीट पुरोला में राजेश जुवांठा का कांग्रेस से डेढ़ दशक पुराना नाता रहा है। उनकी मां शांति जुवांठा प्रदेेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और विकासनगर पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं। 2002 में राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में शांति जुवांठा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। तब भाजपा के मालचंद से हुए मुकाबले में शांति जुवांठा को हार का मुंह देखना पड़ा था। राजेश के पिता बरफिया लाल जुवांठा उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री थे। वर्ष 2007 में राजेश को पहली बार कांग्रेस ने पुरोला से टिकट दिया और वह सबसे कम उम्र के विधायक बने थे।
विज्ञापन


तब राजेश ने मालचंद को हराया था। 2012 मेें कांग्रेस ने फिर राजेश टिकट दिया, लेकिन इस बार वे तीसरे स्थान पर रहे। अब कांग्रेस ने भाजपा के बागी राजकुुमार को पुरोला से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से राजेश नाराज चल रहे थे और रविवार को वे भाजपा में शामिल हो गए। राजेश ने कांग्रेस पार्टी को मुख्यमंत्री हरीश रावत की निजी कांग्रेस बताते हुए पुरोला विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed