फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The seventh cultural evening of the Magh Mela was dedicated to Nati King Vicky Chauhan.

Uttarkashi News: झुमके झुमके ओर बाठणा तेरे कानों रे झुमके...

Wed, 21 Jan 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 21 Jan 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
The seventh cultural evening of the Magh Mela was dedicated to Nati King Vicky Chauhan.
उत्तरकाशी में माघ मेला मंच पर सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देते नाटी किंग विक्की चौहान। संव
माघ मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या रही नाटी किंग विक्की चौहान के नाम
विज्ञापन

उत्तरकाशी। माघ मेला की सातवीं सांस्कृति संध्या हिमाचली गायक नाटी किंग विक्की चौहान के नाम रही। विक्की चौहान ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, बुधवार दिनभर माघ मेले मंच पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
मंगलवार रात को मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया। इसके बाद नाटी किंग विक्की चौहान ने छत्रधारी चालदा महासू महाराज की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जिसके बाद उन्होंने मेरी बालमा, झुमके झुमके ओर बाठणा तेरे कानों रे झुमके, भाई जी ठीक ठाक, बस तेरे चर्चे, ओर आजा तू, किंदे चले बंठणो किंदे चाल तू, सही पकड़े है सहित अन्य गानों की प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार दिन में समाज कल्याण विभाग की गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आम लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद लोक गायक भगवान सिंह राणा, विजेंद्र नथाण, रेनू बाला राकेश पंवार, विजय भारती, अजय भारती, मेजर मनीष गुंसाई, राजकीय इंटर कॉलेज कोटियालगांव जोशियाड़ा, ऋषिराम शिक्षण संस्थान के साथ ही जनपदीय स्तरीय फैशन शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, डुंडा प्रमुख राजदीप परमार, राघवेंद्र उनियाल, मनवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी

उत्तरकाशी। 36वां सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत यातायात पुलिस, परिवहन और रेडक्रॉस की टीम ने माघ मेले में लोगों को यातायात नियमों व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने पर विशेष जोर दिया गया।
बुधवार को एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल, यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल और रेडक्रॉस सोसायटी उत्तरकाशी के चेयरमेन माधव जोशी के नेतृत्व में रामलीला मैदान उत्तरकाशी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माघ मेला में मेलार्थियों, वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों और प्राथमिक उपचार की जानकारी देकर जागरूक किया गया। रेडक्रॉस की टीम ने मौजूद लोगों को वाहन सावधानी पूर्वक ढंग से चलाने, अपने साथ-साथ रोड पर अन्य लोगों और बेजुबान मवेशियों का ख्याल रखने को जागरूक किया।

डेमोंस्ट्रेशन देकर प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। यातायात व एआरटीओ की टीम ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग किया। एआरटीओ ने रेडक्रॉस की टीम के साथ मिलकर जरूरतमंदों को तिरपाल और कंबल वितरण भी किया। लोगों को रोड सेफ्टी से संबंधित पंपलेट वितरित किए गये। गुड सेमेरिटन की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर माधव जोशी, सुधीर बनूणी, खुशी नौटियाल, राकेश नौटियाल, संतोष सकलानी, अजीत असवाल, दीपक आदि थे।

उत्तरकाशी में माघ मेला मंच पर सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देते नाटी किंग विक्की चौहान। संव

उत्तरकाशी में माघ मेला मंच पर सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देते नाटी किंग विक्की चौहान। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed