फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Rawani Vasantotsav Bazaar jatra began in the presence of Dev Dolis.

Uttarkashi News: नूरी बांठेणी, ठियोग वाली...गीत पर झूमे लोग

Thu, 12 Feb 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 12 Feb 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
The Rawani Vasantotsav Bazaar jatra began in the presence of Dev Dolis.
लोकगायक अज्जू तोमर के गीतों पर थिरके लोग
विज्ञापन

देव डोलियों के सानिध्य में शुरू हुई रवांई वसंतोत्सव बाजार की जातर
पुरोला। सांस्कृतिक रवांई वसंतोत्सव बाजार की जातर का शुभारंभ गांव के आराध्य देव मटिया महासु ओडारू जखंडी महाराज की देव डोलियों के सानिध्य में शुरू हुआ। पहले दिन लोकगायक अज्जू तोमर ने नूरी बांठेणी, ठियोग वाली सहित कई गीत गाए।
बृहस्पतिवार सुबह देव डोलियों को देवता के मूल थान पुजेली गांव से ढोल नगाड़ों के साथ नागराज मंदिर लाया गया। वहां से नगर पालिका परिषद की ओर से दो किलोमीटर की पैदल यात्रा निकालते हुए देव डोलियों को मेला स्थल पहुंचाया गया। इस दौरान देव डोलियों ने सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक अज्जू तोमर ने ओरी आजा मिलिने रामपुर्ये और हारुल पाणी रे पाणी रे बसोला मेरा देवा जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार सुनील बैसारी, सीमा चौहान तथा अनुप जांग्टा ने हारुल, तांदी और नाटी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि रवांई वसंतोत्सव बाजार की जातर के तहत व्यवसायिक मेलर हर वर्ष की भांति एक फरवरी से शुरू हो चुका था लेकिन सांस्कृति जातर का शुभारंभ देवडोलियों की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, कपिल रावत, अंकित पंवार, धर्म सिंह नेगी, राजाराम नौडियाल, रविंद्र नेगी, सभासद अनुराग गुसांई, मनोज हिमानी, हिमश्वेता असवाल, बद्री प्रसाद, रितेश गोदियाल, करुणा बिष्ट, पूनम नेगी, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed