फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The protesters were placed under house arrest during the CM's visit.

Uttarkashi News: सीएम के दौरे के दौरान नजरबंद रहे आंदोलनकारी

Wed, 14 Jan 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 14 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
The protesters were placed under house arrest during the CM's visit.
रिहाई के बाद फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

तांबाखानी से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग पर अड़े
उत्तरकाशी। तांबाखानी से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे गोपीनाथ रावत, उनके साथियों को प्रशासन और पुलिस ने जबरन उठाकर नगर कोतवाली ले गई। पुलिस ने मुख्यमंंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार शाम तक उन्हें कोतवाली में ही बैठाकर रखा। सीएम के जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उसके बाद आंदोलनकारी एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
बुधवार को माघ मेले में सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी हनुमान चौक पर पहुंचे। वहां पर कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर पिछले 27 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गोपीनाथ रावत और उनके साथी राम सिंह और विनोद ब्रहमचारी को धरना समाप्त करने के लिए कहा लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने और वहां पर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनके न मानने के बाद पुलिस ने बलपूर्वक आंदोलनकारी और उसके साथियों को वहां से गाड़ी में बिठाकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने उन तीनों लोगों को सीएम के तय कार्यक्रम के तहत उन्हें शाम तक कोतवाली में ही बैठाकर रखा। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कोतवाली से जाने के बाद गोपीनाथ रावत अपने साथियों के साथ दोबारा धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दो बार जनपद का हवाई दौरा कर चुके हैं लेकिन उन्हें नगर का कूड़ा नहीं दिख रहा है। एक ओर सनातनी परंपरा को बचाने की बात कर रहे हैं दूसरी ओर धार्मिक नगरी में कूड़े से गंगा सहित यहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। शहरी विकास विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है लेकिन उसके बाद भी नगर के कूड़े के निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed