{"_id":"69679d3992118a1c0b03b00a","slug":"the-protest-staged-to-demand-the-removal-of-garbage-has-been-suspended-following-assurances-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117391-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कूड़ा हटाने के लिए दिए जाने वाला धरना आश्वासन पर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कूड़ा हटाने के लिए दिए जाने वाला धरना आश्वासन पर स्थगित
Wed, 14 Jan 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बाड़ाहाट पालिका सभासद अमरीकन पुरी ने तांबाखानी क्षेत्र में लंबे समय से जमा कूड़ा निस्तारण की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने 14 जनवरी से कूड़ा डंपिंग जोन के बाहर अनशन पर बैठने का फैसला लिया था। पालिका के आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन कार्यक्रम 20 जनवरी तक स्थगित कर दिया है।
स्वच्छता समिति के सदस्य और वार्ड सभासद अमरीकन पुरी ने बताया कि पालिका की ओर से 20 जनवरी तक कूड़ा निस्तारण कार्य पूर्ण किए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया है। उन्होंने पिछले कई माह से लगातार बोर्ड बैठकों में यह मुद्दा उठाया। नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित तीन कार्यरत फर्मों को लिखित पत्र प्रेषित कर 20 जनवरी की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है, तो संबंधित फर्म का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका ने यह भी आश्वासन दिया है कि तांबाखाणी क्षेत्र में एक ओर जल्द अस्थायी शेड का निर्माण किया जाएगा जहां से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कूड़े का निस्तारण शेड के भीतर ही वैज्ञानिक ढंग से किया जाएगा। संवाद