फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The problem of private school operators increased due to lockdown

लॉकडाउन से निजी स्कूल संचालकों की समस्या बढ़ी

Sat, 18 Apr 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The problem of private school operators increased due to lockdown
लॉकडाउन से लघु एवं मध्यम दर्जे वाले प्राइवेट स्कूलों के समक्ष समस्या खड़ी कर दी है। सरकार पर निजी स्कूलों में बच्चों से तीन माह की फीस नहीं लिए जाने के दबाव को देखते हुए वित्त विहीन विद्यालय एसोसिएशन का कहना है कि इस हाल में इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के मानदेय की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए न्यायोचित निर्णय की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के चलते स्कूल कालेज बंद हैं। इस बीच कुछ लोगों द्वारा सरकार पर निजी स्कूलों में बच्चों से तीन माह की फीस नहीं लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रमोला एवं संरक्षक शंकर दत्त घिल्डियाल ने बताया कि इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों से सुझाव मांगे गए हैं। लॉकडाउन के दौरान भी निजी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा बच्चों को घरों पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। ऐसे में यदि सरकार द्वारा तीन माह की फीस पर रोक लगाई जाती है, तो स्कूल प्रबंधन के समक्ष मानदेय एवं अन्य खर्चे निकालने की समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed