{"_id":"5d60eced8738f7220d861f66d5d63982","slug":"the-minister-made-the-opening-of-the-uchchikrit-high-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने किया उच्चीकृत हाईस्कूल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने किया उच्चीकृत हाईस्कूल का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने बधाणगांव पहुंचकर उच्चीकृत हाईस्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय में फर्नीचर के लिए दो लाख रुपये के साथ ही हाईस्कूल में दो कक्ष-कक्षा निर्माण एवं कंप्यूटर देने की घोषणा की।
विज्ञापन
काबीना मंत्री पंवार ने कहा कि इस कार्यकाल में उन्होंने 31 विद्यालयों का उच्चीकरण कराया। देवीसौड़ पुल निर्माण में विलंब पर उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में आई तकनीकी अड़चनें दूर कर ली गई हैं।
विज्ञापन
प्रधान गुड्डी देवी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश चंद रमोला ने काबीना मंत्री को क्षेत्र की समस्याएं बताई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष रमोला ने विद्यालय में एक कक्ष-कक्षा निर्माण तथा गांव में शिवालय की पुनर्स्थापना के लिए 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
संचालन खिलानंद नौटियाल ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत, एसडीएम राजकुमार पांडेय, डीईओ धर्म सिंह रावत, भरत सिंह नाथ, संगीता रावत, जोगेंद्र रावत, संजय नौटियाल, सुरक्षा उप्रेती, रजनी नेगी, कीर्तिमणि रतूड़ी, दिग्पाल रावत, रणवीर, कमल, विनोद रावत, जगवीर असवाल आदि मौजूद रहे।