फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The forest department team set off for a long patrol of the forest.

Uttarkashi News: वन विभाग का दल जंगल की लंबी गश्त के लिए रवाना

Sat, 06 Dec 2025 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 06 Dec 2025 04:13 PM IST
विज्ञापन
The forest department team set off for a long patrol of the forest.
लोगों के साथ गोष्ठी कर करेंगे जागरूक
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। अपर यमुना वनप्रभाग की मुंगरसंति रेंज के दस सदस्यीय दल को जंगल की लंबी दूरी गश्त के लिए रवाना किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान को उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दल तीन दिन तक पैदल दूरी तय कर जंगल में रात्रि विश्राम करेगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल ने बताया कि आजकल वन क्षेत्रों में भालू, गुलदार, जंगली सुअर आबादी की ओर आ रहे हैं। इससे मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ने की संभावना है। दल मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए ग्रामीणों के साथ गोष्ठियां कर जागरूक करेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों में जागरूकता गोष्ठियां कर लोगों को वन्यजीव शिकार रोकथाम, अवैध पातन, वनाग्नि नियंत्रण और वन कानूनों के प्रति जागरूक करेंगे। वन विभाग की टीम प्रथम पड़ाव भाटिया गांव में आयोजित गोष्ठी के दौरान वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा ने ग्रामीणों को वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण के प्रति जागरूक कर वन कानून की जानकारी दी। दल में वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा, वन दरोगा तारा चंद, विजलिया लाल, जय कृष्ण गौड़, मोहित रावत, आशीष भंडारी, धनवीर सिंह, नवीन राणा, उमेद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed