फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The department forgot to lay gravel, flying dust and debris increased the problems.

Uttarkashi News: रोड़ी बिछाकर भूला विभाग, उड़ती धूल और मलबे ने बढ़ाई मुश्किलें

Sun, 08 Mar 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 08 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The department forgot to lay gravel, flying dust and debris increased the problems.
मुस्टिकसौड़-कुरोली मार्ग पर घटिया निर्माण का आरोप
विज्ञापन

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित मुस्टिकसौड़ कुरोली मोटर मार्ग पर इन दिनों डामरीकरण और सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय पहले सड़क के कुछ किलोमीटर हिस्से में विभाग की ओर से डामरीकरण के लिए रोड़ी और मिट्टी तो बिछा दी गई है लेकिन अब तक डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते सड़क पर वाहनों के चलने से धूल उड़ रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीएमजीएसवाई की ओर से लंबगांव मोटरमार्ग बैंड से लेकर कुरोली तक करीब छह किमी हिस्से में डामरीकरण और सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर कटिंग कार्य भी चल रहा है। विभागीय ठेकेदार ने काफी दिनों पहले मार्ग पर पेंटिंग कार्य के लिए मिट्टी और पत्थर तो बिछा दिए लेकिन अब तक पेंटिंग शुरू नहीं हो पाई। इससे मार्ग पर आवाजाही जोखिमभरी बन गई है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर मलबे के ढेर लगे हैं। बिछाई गई रोड़ी के ऊपर से वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कटिंग का मलबा गौशालाओं में गिरा है और खेतों के पुश्ते भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन इसके लिए विभाग की ओर से कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरोली प्रधान अजीतपाल पंवार, कंकराड़ी के राजपाल चौहान, बोंगाड़ी की अनीता गुसाईं ने बताया कि मार्ग पर मिट्टी के कारण उड़ रही धूल से निजात दिलाने के लिए पानी का छिड़काव जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed