फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The death of former MLA Juwantha has cast a pall of grief over the region.

Uttarkashi News: पूर्व विधायक जुवांठा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Mon, 22 Dec 2025 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 22 Dec 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
The death of former MLA Juwantha has cast a pall of grief over the region.
राजेश वर्ष 2007 से 2012 तक रहा है पुरोला विस क्षेत्र का विधायक
विज्ञापन

पुरोला। पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक सहित विभिन्न संगठनों में शोक जताया। राजेश जुवांठा ने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की।
उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे। बर्फिया लाल जुवांठा ने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और एक कर्मठ व जनहितैषी नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वहीं, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा की माता शांति जुवांठा नगर पालिका विकासनगर से दो बार पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, प्यारेलाल हिमानी, राजपाल पंवार, बलदेव रावत, रामचंद पंवार आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed