{"_id":"624dc36d14f712c3c9880053ec6d3f86","slug":"the-day-ended-in-farming-growth-will-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिस दिन खेती करना छूटा, तरक्की रुक जाएगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जिस दिन खेती करना छूटा, तरक्की रुक जाएगी’
अमर उजाला नौगांव (उत्तरकाशी)
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवांई घाटी विकास पुरूष दौलत राम रवांल्टा को याद करते हुए अपने आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में रवांईघाटी प्रदेश का नेतृत्व कर रही है। यहां के लोग जिस दिन खेती करना छोड़ेंगे तरक्की नहीं कर पाएंगे। हमारी सरकार खेती को बहुआयामी बनाने जा रही है। इसलिए खेती को छोड़ चुके लोग फिर से खेती करना शुरू करें।
काश्तकारों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने माल्टा, गलगल और नाशपाती के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य निर्धारित किया है। आज हमने अपनी पत्थर और लकड़ी के शिल्प को खो दिया है। अपने पहाड़ी व्यंजनों को भूला दिया है। इसलिए दोबारा से अपनी कला को अपनायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च कर रही है। 2017 तक प्रदेश में महाविद्यालयों की संख्या 100 से ज्यादा हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंजीनियरिंग, नर्सिंग व मेडिकल कॉलेज इतने खोल दिये गये हैं कि आंकलन करें तो बीस हजार की जनसंख्या पर औसतन एक तकनीकी कॉलेज खुल चुका है। दुर्भाग्यवश अब छात्र नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने हर थाने में एक महिला सब इंसपेक्टर की तैनाती की बात कही और कहा कि यदि 2017 में मेरी सरकार आई तो कई विभागों में लड़कियां दिखेंगी। कार्यक्रम को विधायक माल चंद, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, विमला रावत, सकल चंद रावत, केदार सिंह रावत, राजेश जुवांठा, सुखदेव रावत, अतोल रावत, राजेंद्र राणा, रणबीर रावत, चमन चौहान, प्रकाश असवाल, आदि लोगों ने संबोधित किया।