फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The day ended in farming, growth will stop

‘जिस दिन खेती करना छूटा, तरक्की रुक जाएगी’

Fri, 18 Dec 2015 07:56 PM IST
अमर उजाला नौगांव (उत्तरकाशी)
अमर उजाला नौगांव (उत्तरकाशी) Updated Fri, 18 Dec 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
रवांई घाटी विकास पुरूष दौलत राम रवांल्टा को याद करते हुए अपने आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने कहा कि  कृषि और बागवानी के क्षेत्र में रवांईघाटी प्रदेश का नेतृत्व कर रही है। यहां के लोग जिस दिन खेती करना छोड़ेंगे तरक्की नहीं कर पाएंगे। हमारी सरकार खेती को बहुआयामी बनाने जा रही है। इसलिए खेती को छोड़ चुके लोग फिर से खेती करना शुरू करें।
विज्ञापन


काश्तकारों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने माल्टा, गलगल और नाशपाती के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य निर्धारित किया है। आज हमने अपनी पत्थर और लकड़ी के शिल्प को खो दिया है। अपने पहाड़ी व्यंजनों को भूला दिया है। इसलिए दोबारा से अपनी कला को अपनायें।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च कर रही है। 2017 तक प्रदेश में महाविद्यालयों की संख्या 100 से ज्यादा हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंजीनियरिंग, नर्सिंग व मेडिकल कॉलेज इतने खोल दिये गये हैं कि आंकलन करें तो बीस हजार की जनसंख्या पर औसतन एक तकनीकी कॉलेज खुल चुका है। दुर्भाग्यवश अब छात्र नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हर थाने में एक महिला सब इंसपेक्टर की तैनाती की बात कही और कहा कि यदि 2017 में मेरी सरकार आई तो कई विभागों में लड़कियां दिखेंगी। कार्यक्रम को विधायक माल चंद, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, विमला रावत, सकल चंद रावत, केदार सिंह रावत, राजेश जुवांठा, सुखदेव रावत, अतोल रावत, राजेंद्र राणा, रणबीर रावत, चमन चौहान, प्रकाश असवाल, आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed