{"_id":"6a20012edcecc31b2307c84f","slug":"the-country-has-touched-new-dimensions-of-progress-during-the-tenure-of-the-modi-government-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120290-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने तरक्की के नए आयामों को छुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने तरक्की के नए आयामों को छुआ
Wed, 03 Jun 2026 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भाजपा की ओर से जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने तरक्की के नए आयामों को छुआ है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तरकाशी जनपद की तीनों विधानसभा जीतने का संकल्प दोहराया।
पार्टी कार्यालय ज्ञानसू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि चारों ओर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जनता ने जिस तरह भरोसा और विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया उस भरोसा और विश्वास को प्रधानमंत्री ने 12 साल निरंतर अपने समय का पाल-पाल और शरीर का कण कण इस देश को समर्पित किया है।
जिला सह प्रभारी विनोद रतूड़ी ने कहा कि पांच से 20 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम व 21 जून को योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, जयवीर चौहान, ओम प्रकाश, महामंत्री परशुराम जगूड़ी, प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, पूर्व प्रमुख विनीता रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद