फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The cooperative secretary's services were terminated after being found guilty of embezzlement.

Uttarkashi News: गबन का दोषी पाए जाने पर सहकारिता सचिव की सेवा समाप्त

Wed, 10 Dec 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 10 Dec 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
The cooperative secretary's services were terminated after being found guilty of embezzlement.
पूर्व में आई थी अनियमितता की शिकायत, जांच के दौरान किए गए थे निलंबित
विज्ञापन

अब जांच में दोषी पाए जाने पर की गई है सेवा समाप्त
उत्तरकाशी। सहकारिता विभाग की ओर से मोरी के जखोल में संचालित बहुद्देशीय सहकारी समिति में पूर्व कार्यरत अरविंद बसियाल को वित्तीय अनियमितता में दोषी पाए जाने पर विभाग ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है। इन पर उपकेंद्र सांकरी में वित्तीय अनियमितता एवं गबन के आरोप थे जिसके लिए इन्हें पूर्व में निलंबित किया गया था। लेकिन गहन जांच में दोषी पाये जाने पर बुधवार को जिला सहायक निबंधक प्रियंका ने इनकी सेवा समाप्ति के आदेश किए हैं।
बुधवार को सहकारिता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अरविंद बसियाल मोरी ब्लॉक के बहुद्देशीय सहकारिता समिति जखोल में सचिव के पद पर तैनात थे। जहां समिति के ग्रामीण बचत केंद्र जखोल व सांकरी ग्रामीण बचत केंद्र में इन पर वित्तीय अनियमितता एवं गबन के आरोप लगे थे जिस पर जांच के दौरान इनको निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद सहकारिता विभाग के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा गहन जांच की गई। विभिन्न स्तरों पर की गई विभागीय जांचों में इनको वित्तीय अनियमितता एवं गबन का दोषी पाया गया जिस पर जिला सहायक निबंधक उत्तरकाशी प्रियंका घनसाला ने वित्तीय अनियमितता एवं गबन में जांच उपरांत दोषी पाये जाने पर सचिव की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed