फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Commission will monitor the candidates Fake Account.

फेक एकाउंट से रखेगा आयोग प्रत्याशियों पर नजर

Wed, 11 Jan 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 11 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही दावेदारों और उनके समर्थकों पर चुनाव आयोग ने नजर रखनी शुरू कर दी है। वर्तमान में सोशल मीडिया चुनाव प्रचार-प्रसार का एक व्यापक माध्यम बन गया है।

विज्ञापन


ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रहे चुनावी प्रचार पर भी आयोग नजर रख रहा है। कई फेक एकाउंट बनाकर दावेदारों व प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं, इन पर भी नजर रखी गई है।
विज्ञापन


निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की माने तो अखबार, पत्रिकाओं, न्यूज चैनल व दीवारों पर लगे पोस्टर, बैनरों पर तो चुनाव आयोग की नजर रहेगी, लेकिन सोशल मीडिया वर्तमान में प्रचार-प्रसार का एक व्यापक माध्यम बन गया है। चुनाव के दौरान प्रचार के लिए दावेदार और उनके समर्थक सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आयोग भी सोशल मीडिया पर नजर रखेगा, जिसमें आयोग से जुड़े जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी कई फेक एकाउंट बनाकर दावेदार व प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों पर भी नजर रखेंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप में चल रहे मैसेज पर भी आयोग नजर रखेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार की भी आयोग नजर रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed