फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The changing room at Manikarnika Ghat is closed.

Uttarkashi News: मणिकर्णिका घाट पर बंद है चेजिंग रूम

Sun, 24 May 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 24 May 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
The changing room at Manikarnika Ghat is closed.
श्रद्धालुओं के लिए कपड़े बदलने व सामान रखने की नहीं है व्यवस्था
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचते ही उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर व्यवस्थाओं की पोल खुलने लगी है। घाट पर बने चेजिंग रूम के बंद होने से तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने और सामान सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ही चेजिंग रूम खुलवाने की मांग की।
चारधाम यात्रा के दौरान हर दिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मणिकर्णिका घाट पहुंच रहे हैं लेकिन चेजिंग रूम बंद होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को खुले में कपड़े बदलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा और गोपनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चारधाम यात्रा जैसे महत्वपूर्ण समय में मूलभूत सुविधाओं का बंद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, स्थानीय निवासी राजेश प्रसाद, रमेश लाल, माधव प्रसाद, राजेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन को यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए थी लेकिन अब तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थयात्रियों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मणिकर्णिका घाट पर चेजिंग रूम को जल्द चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed