{"_id":"5808f7cd4f1c1b726b70523b","slug":"the-center-of-attraction-was-the-presentation-of-the-band-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी बैंड की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी बैंड की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Army
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक दीपावली मेले में दूसरे दिन सेना की 12 ग्रिनेडियर हर्षिल के बैंड की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। दूरस्थ क्षेत्रों में मेले में आए लोगों ने स्टालों से खरीदारी करने के साथ ही आर्मी बैंड की प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले के दूसरे दिन मेला परिसर में सजे स्टालों से लोगों ने खूब खरीदारी की। पटाखों की दुकान के साथ ही सेना की कैंटीन और लक्की ड्रा के कूपन वाले स्टालों पर भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
इस दौरान मेला पंडाल में समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया। सैनिक दीपावली मेले में आज प्रमुख आकर्षण आर्मी बैंड की प्रस्तुति रही। समिति के अध्यक्ष मुरारी सिंह पोखरियाल व संरक्षक मेजर आरएस जमनाल ने बताया कि शुक्रवार को आईटीबीपी मातली द्वारा कराटे डिस्पले व डॉग शो का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सोबेंद्र सिंह भंडारी, सूबेदार जयानंद जोशी, अतर सिंह, सूबेदार एलम सिंह, विजेंद्र सिंह, बुद्धि सिंह पंवार आदि मौजूद थे। संचालन शिव रतन रावत ने किया।
विज्ञापन