फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The booths will reach sedan elderly and divyanga

पालकी से बूथों तक पहुंचेंगे बुजुर्ग व दिव्यांग

Sun, 01 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 01 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
सभी लोग मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग स्थल तक पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कुछ विशेष प्रबंध किए हैं। इसमें विशेष रूप से बुजुर्गों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को पोलिंग स्थल तक आनेजाने के लिए पालकी की व्यवस्था की जा रही है।                  
विज्ञापन


चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ नए इंतजाम किए हैं। अंतिम विधानसभा चुनाव में जिले में 73.18 मत प्रतिशत रहा था। इस बार इससे भी अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 70 साल से अधिक उम्र और चलने में असमर्थ लोगों के लिए पालकी की व्यवस्था की है। दूसरी ओर, युवा मतदाताओं को बेस्ट सेल्फी इनाम रखा गया गया है। जिस युवा मतदाता की सबसे अच्छी सेल्फी होगी उसे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन



उत्तरकाशी में 502 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से 16 बूथों पर बिजली नहीं है, जबकि 9 पर पानी नहीं है। डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी बूथों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सोलर लाइट से बिजली व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन बूथों पर पेयजल नहीं है। वहां आसपास के पेयजल स्रोतों और घोड़े व खच्चरों की सहायता से पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

           

मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रशासन से प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीएम श्रीवास्तव ने कहा कि उत्कृष्ट प्रविष्टियां राज्य स्तर पर भेजी जाएंगी और 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहायक निदेशक बचत बीना त्रिपाठी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed