फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The body of the block president of Anganwadi worker organization was found on the bank of the river.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की ब्लाक अध्यक्ष का शव नदी किनारे मिला

Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The body of the block president of Anganwadi worker organization was found on the bank of the river.
बर्निगाड़ चामी के समीप यमुना नदी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष अबला चौहान का शव बरामद हुआ। कुछ लोगों ने यमुना नदी किनारे शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

48 वर्षीय अबला चौहान सिंगुणि गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थीं और संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष भी थीं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। महिला के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह बीमार रहती थी और उसका इलाज चल रहा था। संभवत: अवसाद में आकर उसने ऐसा कदम उठाया हो, फिर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वास्तविकता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल जाएगा। इधर, नौगांव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष अबला चौहान की मौत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। उनकी मौत पर मनोरमा नौटियाल, बामू रावत, शोभा, कुसुम, संगीता, उर्मिला, रीना, कृष्णा आदि कार्यकत्रियों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed