फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The body of a teacher missing in the accident was found, another still missing

दुर्घटना में लापता एक शिक्षक का शव मिला, दूसरा अभी भी लापता

Tue, 05 Oct 2021 04:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
The body of a teacher missing in the accident was found, another still missing
देवीधार रनाड़ी मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में लापता दो शिक्षकों में से एक का शव दो दिन बाद भागीरथी नदी से बरामद हो गया है। सोमवार देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में हादसे में लापता एक शिक्षक का शव नदी से निकाला गया। साथ ही नदी में डूबी कार को भी बरामद कर लिया गया है, जबकि लापता दूसरे शिक्षक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

टिहरी निवासी दोनों शिक्षक विकासखंड डुंडा के मांजफ गांव में रिश्तेदारी में आए थे, जिनके साथ बीते रविवार को वापसी के दौरान हादसा हो गया था। उनकी कार भकड़ा पटवारी चौकी के पास अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में समा गई थी। हादसे में कार सवार बुद्धिलाल (39) पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा भल्डियाणा टिहरी गढ़वाल व बिजेंद्र जोशी (40) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम भैलूंता थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल लापता हो गए थे। सोमवार रात को डीएम मयूर दीक्षित ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान आईटीबीपी ने आस्का लाइट की व्यवस्था की, जिसकी मदद से देर रात तक चले ऑपरेशन में लापता बुद्धिलाल का शव बरामद कर लिया गया। कार को भी नदी से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed