फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The administration is not informed about the shops selling firecrackers in Ramlila Maidan

Uttarkashi News: रामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों की प्रशासन को नहीं सूचना

Mon, 28 Oct 2024 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 28 Oct 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
The administration is not informed about the shops selling firecrackers in Ramlila Maidan
उत्तरकाशी। शहर के रामलीला मैदान में पटाखों की दुकान की एनओसी नहीं मिलने के बाद भी दुकानें सज गई है। ऐसी स्थिति में यह सवाल उठता है कि अगर कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। वहीं, किसी भी दुकान में आग से सुरक्षा के किसी के भी उपाय नहीं है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग और एसडीएम की अनुमति के बिना करीब 25 से अधिक दुकानें लगी है। इन दुकानों में अभी तक प्रशासन और फायर ब्रिगेड की अनुमति नहीं दी गई है। उसके बावजूद अभी तक एनओसी नहीं ली गई है। वहीं, इस संबंध में जब एसडीएम और फायर स्टेशन जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में दुकानदारों की ओर से कोई जानकारी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

वहीं, दुकान लगाने वाले कुछ लोगों का कहना है कि पटाखों की दुकान के लिए रामलीला मैदान में ठेकेदारों की ओर से करीब 15 हजार की रकम वसूली जा रही है। ऐसी स्थिति में अगर मैदान में अग्निकांड के चलते कोई बड़ी घटना हो जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि इस संबंध में एसडीएम लाइसेंस जारी करते हैं। इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। एसडीएम मुकेश रमोला का कहना है कि एनओसी के संबंध में अभी तक मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed