फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The administration got the protestors admitted to the hospital

प्रशासन ने अनशनकारियों को कराया अस्पताल में भर्ती

Fri, 12 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
The administration got the protestors admitted to the hospital
यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग के लिए अनशन पर बैठे दो अनशनकारियों को प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तीन अनशनकारी अब भी अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन

यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति के बैनर तले एक नवंबर से तहसील परिसर में आमरण अनशन किया जा रहा है। एक नवंबर को बुजुर्ग वासुवानंद अनशन पर बैठे थे। उन्हें प्रशासन ने कुछ दिन बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसके बाद कुछ और लोग आमरण अनशन पर बैठ गए थे। शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने पुलिस की मदद से अनशनकारी निहाल सिंह बिष्ट व किशन सिंह को जबरन उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती कराया। वहीं शूरवीर सिंह, अतोल, हरि सिंह अब भी अनशन पर डटे हैं। आंदोलनकारी महिपाल असवाल ने कहा कि प्रशासन आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। बावजूद इसके जबरन उन्हें उठाया गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed