फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chinyalisaur and Manera Stadium became champions in volleyball

Uttarkashi News: वॉलीबॉल में चिन्यालीसौड़ और मनेरा स्टेडियम बने चैंपियन

Fri, 30 Oct 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 30 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Chinyalisaur and Manera Stadium became champions in volleyball
स्पोर्ट्स स्टेडियम मनेरा में हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

उत्तरकाशी। स्पोर्ट्स स्टेडियम मनेरा में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में वॉलीबॉल के ओपन बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ और बालिका वर्ग में मनेरा स्टेडियम ने खिताब जीता। हैंडबॉल के अंडर-20 बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ ए व ओपन बालिका वर्ग में खेलो इंडिया की टीम विजेता रही।
वॉलीबॉल ओपन बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में चिन्यालीसौड़ ने अठाली को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में चिन्यालीसौड़ ने विकास भवन को 2-0 व अठाली ने बौखनाग को 2-0 से हराया था। ओपन बालिका वर्ग के फाइनल में मनेरा स्टेडियम ने मनेरा गर्ल्स को 2-0 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में मनेरा स्टेडियम ने नागराजा क्लब को 2-व्व मनेरा गर्ल्स ने नौगांव को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। हैंडबॉल अंडर-20 बालक वर्ग के फाइनल में चिन्यालीसौड़ ए ने चिन्यालीसौड़ बी को 10-8 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। सेमीफाइनल में चिन्यालीसौड़ ए ने धनारी बी को 10-6 व चिन्यालीसौड़ बी ने धनारी ए को 12-11 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन बालिका वर्ग के फाइनल में खेलो इंडिया ने चिन्यालीसौड़ प्रशिक्षण शिविर की टीम को 10-7 से हराकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में चिन्यालीसौड़ प्रशिक्षण शिविर ने नागराजा क्लब को 8-5 व खेलो इंडिया ने हैंडबॉल गर्ल्स टीम को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग में गौतम ने प्रथम, वनिज डंगवाल ने द्वितीय और कानव मटूड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-16 बालिका वर्ग में स्नेहा भारद्वाज प्रथम, संस्कृति सिंह बिष्ट द्वितीय और किंजल तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में गौतम ने प्रथम, आदित्य राना ने द्वितीय और कानव मटूड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। ओपन बालिका वर्ग में ईशिका भंडारी प्रथम, आरुषी जयाड़ा द्वितीय और संस्कृति सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं ओपन डबल्स वर्ग में राजीव और दिलवर सिंह बिष्ट की जोड़ी ने पहला, हिमांशु रावत और जगदीश नौटियाल की जोड़ी ने दूसरा व विवेक सिंह और ईशिका भंडारी की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिला क्रीड़ाधिकारी निधि बिंजोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed