{"_id":"6a69de46209696e29e0e455c","slug":"terror-of-stray-animals-in-the-municipality-area-uttarkashi-news-c-54-uki1003-121363-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नगर पालिका में लावारिस पशुओं की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नगर पालिका में लावारिस पशुओं की दहशत
Wed, 29 Jul 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 29 Jul 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
राहगीर और व्यापारी हो रहे हैं परेशान
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित पशु की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। बाजार, मुख्य मार्गों और गली-मोहल्लों में दिनभर घूम रहे मवेशियों के कारण राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल के महामंत्री सोहन गैरोला, सामाजिक कार्यकर्ता पूरण सिंह, मदन जोशी, बिरेंद्र रावत ने बताया कि बाजार में घूमने वाले कई मवेशियों के कानों में टैग लगे हैं। इससे स्पष्ट है कि उनके मालिक उन्हें जानबूझकर खुला छोड़ रहे हैं। इससे न केवल बाजार में गंदगी फैल रही है बल्कि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कई बार ये मवेशी दुकानों और घरों के आंगनों में घुसकर नुकसान पहुंचा चुके हैं।
स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी इनसे खतरा बना है। बाजार में कई बार मवेशियों के हमलावर होने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं, सड़क पर बैठे और घूमते मवेशियों के कारण जाम लगने के साथ वाहन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से टैग लगे मवेशियों के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। टैग लगे मवेशियों की पहचान कराने के लिए पशुपालन विभाग को पत्र भेजा जाएगा। ताकि संबंधित पशुपालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर नगर क्षेत्र को आवारा मवेशियों की समस्या से राहत दिलाई जा सके।