फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Teenager accused brother-in-law of molestation, lawsuit

किशोरी ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा

Mon, 25 May 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Teenager accused brother-in-law of molestation, lawsuit
धरासू थाना क्षेत्र स्थित गांव की एक किशोरी ने अपने जीजा पर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार धरासू थाना क्षेत्र स्थित गांव में बीती रविवार रात को आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सोमवार को धरासू थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन का पति उनके साथ घर पर ही रहता है। आरोपी इससे पहले भी उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। वहीं एसआई मेघा आलाकोटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed