{"_id":"69b0048368fb5005120042ac","slug":"teams-from-jr-restaurant-jr-cafe-and-happy-jewellers-reached-the-semi-finals-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118533-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जेआर रेस्टोरेंट, जेआर कैफे व हैप्पी ज्वैलर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जेआर रेस्टोरेंट, जेआर कैफे व हैप्पी ज्वैलर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Tue, 10 Mar 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सौरभ फाउंडेशन की ओर से आजाद मैदान में आयोजित किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट
उत्तरकाशी। सौरभ फाउंडेशन की ओर से आजाद मैदान में आयोजित स्व. सौरभ भट्ट प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जेआर रेस्टोरेंट की टीम ने क्वार्टर फाइनल में बरसाली इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में अब तक जेआर रेस्टोरेंट के साथ ही जेआर कैफे और हैप्पी ज्वैलर्स की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
मंगलवार को टूर्नामेंट के 15वें दिन तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जेआर रेस्टोरेंट और बरसाली इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें बरसाली इलेवन ने 16 ओवर 162 रन का टारगेट दिया। जेआर टीम ने 166 रन बना कर 7 विकट से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले बीते सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच जेआर कैफे और भंडारी पैथ लैब के मध्य खेला गया जिसमें भंडारी पैथ लैब ने 17 ओवर में 112 रन का टारगेट दिया।
निर्धारित लक्ष्य के जवाब में जेआर कैफे की टीम ने 115 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल हैप्पी ज्वैलर्स बनाम ज्ञानसू इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें हैप्पी ज्वैलर्स ने 20 ओवर में 205 रन का लक्ष्य रखा। 25 रन से जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इस अवसर पर सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश ने बताया कि नशे के खिलाफ हम इस मुहिम को चलाते हुए यह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर सोनू, उमेश बहुगुणा, विश्वास रावत की कमेंट्री ने दर्शकों में विशेष जोश भरने का काम किया।