{"_id":"2cf9505001cf06a173fabd29564c57a6","slug":"teacher-teaching-in-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिक्षकों ने चलाई रात्रिकालीन कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने चलाई रात्रिकालीन कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्डियाणी के शिक्षकों ने एक अनूठी पहल की है। शिक्षकों ने विद्यालय में दिन की पाठशाला चलाने के बाद गजोली गांव में रात्रि कालीन पाठशाला की व्यवस्था कर दसवीं कक्षा के 29 छात्र-छात्राओं को बीस दिनों तक विषयवार अध्ययन करवाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई।
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्डियाणी में छात्र-छात्राओं का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रखने के लिए प्रधानाचार्य प्रताप बिष्ट के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद जोशी, प्रकाश विश्वकर्मा, हर्षलाल नौटियाल, सरोज रावत, सुशील जोशी, वीर सिंह राणा ने विद्यालय में दिन की कक्षाएं चलाने के बाद दसवीं कक्षा के 27 छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त रात्रि कालीन पाठशाला चलाने का मन बनाया।
विज्ञापन
शिक्षकों की इस अनूठी पहल का साथ गांव के भाष्कर खंडूड़ी तथा अन्य ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं के लिए पाठशाला के साथ ही भोजन एवं रहने की व्यवस्था जुटाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
रात्रि पाठशाला में छात्र-छात्राएं साढ़े छह बजे प्रार्थना के बाद दस बजे तक अध्यापन का समय रखा था। इस दौरान प्रधानाचार्य समेत विद्यालय के इन छह शिक्षकों ने 15 छात्र तथा 12 छात्राओं को विषयवार अध्यापन करवाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराई।
इसके बाद अगली सुबह छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास के गुर भी सीखाए गए। प्रधानाचार्य प्रताप बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रखने के लिए रात्रि पाठशाला में गहन अध्ययन कराया गया है।