{"_id":"575049b14f1c1b802f108bf3","slug":"teacher-recruitement-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश जारी होने पर भी नहीं मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश जारी होने पर भी नहीं मिली नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 02 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि शिक्षकों की बैठक में नियुक्ति न देने पर रोष जताया गया। उन्होंने शीघ्र ही नियुक्ति न देने पर तीन जून से शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि शासन द्वारा 25 मई को अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासनादेश जारी हो गया लेकिन मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अभी तक नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इससे अतिथि शिक्षकों में भारी रोष है।
विज्ञापन
उन्होंने शीघ्र ही नियुक्ति नहीं देने पर तीन जून से मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी। इस मौके पर रेखा नौटियाल, राजपाल रावत, दुर्गा प्रसाद, सुनील अवस्थी, रघुवीर सिलवाल और दिग्पाल रावत आदि थे।
विज्ञापन