{"_id":"7369c547dc6d7939973da8bae9b78861","slug":"tanker-reversal-to-three-people-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर पलटने से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर पलटने से तीन लोग घायल
उत्तरकाशी
Updated Fri, 27 Nov 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव से तारकोल लेकर नैनबाग जा रहा एक टैंकर बृहस्पतिवार देर रात रतूड़ीसेरा के पास अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर पलट गया। हादसे में टैंकर में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आयीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को टैंकर वाहन संख्या यूपी14 ईटी-3318 तारकोल लेकर लंबगांव से उत्तरकाशी होते हुए नैनबाग जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे यह टैंकर रतूड़ीसेरा के पास अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर पलट गया। हादसे में टैंकर में सवार चालक समेत तीन लोगों को हल्की चोटें आयीं। सड़क पर टैंकर पलटने से यहां यातायात अवरुद्ध हो गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को किनारे कर यातायात बहाल कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।