फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Talent showcased in Sanskrit student competition; students from six blocks participated.

Uttarkashi News: संस्कृत छात्र स्पर्धा में दिखी प्रतिभा, छह ब्लॉकों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Wed, 07 Oct 2026 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 07 Oct 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Talent showcased in Sanskrit student competition; students from six blocks participated.
उत्तरकाशी। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से बुधवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के छह विकासखंडों से खंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों की समृद्ध परंपरा की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ संस्कृति महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरतराम नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विद्यालय के सह प्रबंधक अरविंद कुड़ीयाल और जनपद सहसंयोजक डॉ. प्रदीप कोठारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत समूहनृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशुभाषण और श्लोकोच्चारण सहित छह स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति और प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

समूहगान और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, वाद-विवाद और आशुभाषण प्रतियोगिता में सरस्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोगथ ने बाजी मारी। जनपद संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सभी छह विकासखंडों से खंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। इस मौके पर राजेश पनियाल, माधव अवस्थी, अरविंद नौटियाल, प्रवेश प्रसाद तिवारी, वृज प्रसाद, चेतन प्रसाद नौटियाल, अनिल बहुगुणा, अभिषेक नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed