फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tableau on the coronation of Lord Rama

भड़कोट गांव में राजतिलक के साथ संपन्न हुई रामलीला

Tue, 17 Nov 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tableau on the coronation of Lord Rama
गाजणा क्षेत्र के भड़कोट गांव और प्रतापनगर के सौंदी गांव में आयोजित रामलीला राजतिलक के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान भगवान राम की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

भड़कोट गांव में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को यहां लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी पर भगवान राम के राजतिलक दृश्य का मंचन किया गया। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि पहाड़ के गांवों में रामलीला आयोजन सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि लोगों को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर भाजपा नेता जयवीर चौहान, अरविंद बिष्ट, दिनेश रावत, गजे सिंह पोखरियाल, भड़कोट के प्रधान तेग सिंह रावत, सटियालीधार गांव की प्रधान सुषमा पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मायावती देवी, अषाढ़ सिंह राणा, सोबन सिंह पंवार आदि अनेक लोग मौजूद रहे। उधर, लंबगांव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि राम के अयोध्या लौटने पर झांकियां निकाली गई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सभापति मुलायम सिंह पंवार, अध्यक्ष नत्थी सिंह, सूरत सिंह राणा, आनंद सिंह पंवार, प्रधान अनीता पंवार, जयपाल सिंह चौहान, वीरेंद्र राणा और सोना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed