{"_id":"56f6b5084f1c1baf2af14d27","slug":"sukki-band-gangotri-highway-alignment-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुक्की बैंड के पास गंगोत्री हाईवे का बदलें एलाइनमेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुक्की बैंड के पास गंगोत्री हाईवे का बदलें एलाइनमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे
- फोटो : amarujala
उपला टकनौर क्षेत्र के ग्रामीण सुक्की बैंड के पास गंगोत्री हाईवे का एलाइनमेंट बदलने के विरोध में उतर आए हैं। ग्रामीणों की माने तो बाईपास बनने से क्षेत्र के कई गांव अलग-थलग पड़ने तथा यात्रा पर टिकी आजीविका चौपट हो जाएगी। ग्रामीणों ने सड़क का एलाइनमेंट यथावत नहीं रखने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को उपला टकनौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जसपुर बैंड के पास महापंचायत का आयोजन किया गया। महा पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि बाईपास बनने से सुक्की, जसपुर, पुरोली , झाला आदि गांवों की आजीविका पर्यटन पर टिकी है।
विज्ञापन
बाईपास सड़क के लिए इको सेंसिटिव जोन के भीतर गंगा भागीरथी किनारे हजारों पेड़ काटना पर्यावरण के लिहाज से भी गलत होगा। महापंचायत में जन भावनाओं को देखते हुए उन्होंने गंगोत्री हाईवे का एलाइनमेंट यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्रामीणों ने हाईवे का एलाइनमेंट यथावत नहीं रखने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। महा पंचायत में पहुंचे चारधाम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विजय सिंह रौतेला, किशन सिंह, विनोद राणा, विशन सिंह, धर्म सिंह, भरत सिंह, गिरीश रमोला, धर्मेंद्र सिंह, सुंदर चंद, यशवंत राणा आदि मौजूद थे।