फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students raise issues of public interest in Youth Parliament

Uttarkashi News: युवा संसद में छात्रों ने उठाए जनहित के मुद्दे

Fri, 09 Dec 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students raise issues of public interest in Youth Parliament
केंद्रीय विद्यालय मनेरा उत्तरकाशी में युवा संसद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसदों की भूमिका छात्र-छात्राओं ने जनहित से जुड़े कई मुद्दे उठाए। साथ ही कई महत्वपूर्ण बिल भी युवा संसद में पारित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय मनेरा उत्तरकाशी में आयोजित युवा संसद का उद्घाटन गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व एसपी अर्पण यदुवंशी ने दीप जलाकर किया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने छात्र-छात्राओं को नशे व नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि नशे से दूर और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर ही जीवन में सफलता पाई जा सकती है। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने युवा संसद के आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र के साथ राजनीतिक प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी। युवा संसद में छात्रों विभिन्न प्रांतों के सांसदों की भूमिका में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गरीबी उन्मूलन तथा महिला उत्थान से जुड़े मुद्दे उठाए। प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर करुणा परिहार, नीरज खुल्बे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed