{"_id":"65fee1d35c2c9147d000093d","slug":"students-dancing-to-the-tune-of-sanskrit-conversation-and-songs-uttarkashi-news-c-53-1-sdrn1038-104825-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: संस्कृत वार्तालाप और गीतों की धुन पर नृत्य कर रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: संस्कृत वार्तालाप और गीतों की धुन पर नृत्य कर रहे छात्र
Sat, 23 Mar 2024 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर
देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में इन दिनों खेल-खेल में संस्कृत वार्तालाप सिखाया जा रहा है और संस्कृत गीतों की धुनों पर छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रदेशों का लोकनृत्य कर रहे हैं।
संस्कृत भारती और व्याकरण विभाग के तत्वाधान में आयोजित शिविर में बच्चों को वस्तुओं के नाम, पहचान, उच्चारण के साथ ही गायन का अभ्यास करवाया जा रहा है। प्रतिभा प्रदर्शन सत्र में छात्रों ने लोकगीतों को संस्कृत में प्रस्तुत किया है। संस्कृत संभाषण शिविर के संयोजक व्याकरण प्राध्यापक डॉ. सूर्यमणि भंडारी बताते हैं कि बच्चों की प्रतिभा निखारने का यह बेहतरीन तरीका है। संस्कृत को लोक से जोड़कर बच्चे उसके प्रति अधिक आकर्षित हो रहे हैं। 215 छात्र-छात्राएं संभाषण शिविर में भाग ले रहे हैं।
संस्कृत में बोलचाल का प्रशिक्षण दे रही डॉ. वैजयंती माला बताती हैं कि बच्चों को संस्कृत में खेल खिलाए जा रहे हैं। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम बताते हैं कि समाज में एक भ्रम है कि संस्कृत संस्थानों के बच्चे संस्कृत के अलावा अन्य क्षेत्रों में पिछड़े होते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि संस्कृत के बच्चे संस्कारों के साथ ही सभी विषयों और क्षेत्रों में आगे होते हैं। परिसर से इस बार पांच छात्रों ने नेट-जेआरएफ निकाला है।