फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Starting with the Magh Mela bathing Doli

डोली स्नान के साथ माघ मेला शुरू

Sat, 14 Jan 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 14 Jan 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
Starting with the Magh Mela bathing Doli
Ganga Aarti - फोटो : amarujala

कंडार देवता की डोली व हरि महाराज के ढोल के सानिध्य में स्वामी चिदानंद मुनि व अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह की मौजूदगी में बाड़ाहाट कू थौलू (माघ मेला) शुरू हुआ। इस दौरान मकर संक्रांति पर्व पर देव डोलियों ने गंगा स्नान करने के साथ ही नृत्य किया। मेले में इस बार पहली बार परमार्थ निकेतन की तर्ज पर शंकर मठ घाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को आजाद मैदान पर सात दिनों तक चलने वाले माघ मेले के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने कहा कि गंगा आरती से उत्तरकाशी पूरे विश्व में छा जाएगा। गंगा आरती यहां ध्यान-साधना का केंद्र बनेगी, जिससे देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का यहां सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन


कहा ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में सर्दियों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। उन्होंने कहा कि यहां का मंडवा व झंगोरा एक दिन दुनिया को अपनी ओर खींचेगा। अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह ने कहा कि मेले पहाड़ों की संस्कृति की धरोहर है। मेले के शुभारंभ पर गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर की छात्राओं और श्री विश्वनाथ संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ उदय सिंह राणा, एसपी ददन पाल, एडीएम पीएल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट व एसडीएम भटवाड़ी नितिका खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा आदि उपस्थित रहे।

गंगा-यमुना की संस्कृति का दिखा अनूठा संगम
माघ मेले (बड़ाहाटा कु थौलू) में पहले दिन गंगा-यमुना घाटी की संस्कृति के रंग बिखरे। नगर क्षेत्र में गंगा मां के कलश और यमुना की छड़ी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देव डोली एवं निशानों का मिलन व नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा मेला मंच पर संपन्न हुई। इसके बाद मेला मंच पर गंगा और यमुना घाटी की संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई दिया।


देव डोलियों ने किया स्नान
मकर संक्रांति व माघ मेले के मौके पर जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंची देवी डोली और निशानों ने मणिकर्णिका, केदार औश्र जड़भरत घाटों पर स्नान किया। घाटों सहित नगर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुबह 4 बजे से ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं मकर संक्रांति पर्व पर विश्वनाथ मंदिर सहित विभिन्न पौराणिक मंदिरों में जल चढ़ाने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed