फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Start of admission process in first year of graduation

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Thu, 06 Aug 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Start of admission process in first year of graduation
लॉकडाउन में स्कूल कालेज बंद होने के बीच महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इग्नू में भी जुलाई सत्र के लिए प्रवेश की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की प्राचार्य प्रो. संगीता मिश्रा ने बताया कि शिक्षा सत्र 2020-21 में कला एवं विज्ञान संकाय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट से पंजीकरण आवेदनपत्र डाउनलोड कर 28 अगस्त तक जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

इधर, पीजी कालेज उत्तरकाशी में संचालित इग्नू के स्टडी सेंटर के समन्वयक डा. एमपी तिवारी ने बताया कि इग्नू के विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के जुलाई सत्र के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक ऑन लाइन अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। स्नातक स्तर पर एससी एवं एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed