फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sparks of protest against Agneepath started smoldering in Uttarkashi too

उत्तरकाशी में भी सुलगने लगी अग्निपथ के विरोध की चिंगारी

Fri, 17 Jun 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sparks of protest against Agneepath started smoldering in Uttarkashi too
अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। गैरसैंण के विभिन्न क्षेत्रों खनसर, रोहिड़ा और कुनीगाड़ के दर्जनों युवाओं ने रामलीला मैदान गैरसैंण से मुख्य बाजार होते हुए लंकाधार, तहसील कार्यालय से मुख्य चौराहे तक जुलूस निकाला। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना को वापस करने की मांग की। जुलूस के दौरान युवाओं ने नेशनल हाईवे पर दंड बैठक लगाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति युवाओं को सेना में भर्ती किया जाए और जो लोग हाल ही में सेना में भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट दे चुके हैं, शीघ्र ही उनकी लिखित परीक्षा की जाए। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में भी सुलगने लगी अग्निपथ के विरोध की चिंगारी
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध की चिंगारी उत्तरकाशी में भी सुलगने लगी है। यहां युवाओं ने सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर एक ग्रुप बनाया है। युवाओं ने 20 जून को जिला मुख्यालय में रैली का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सेना में युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध की चिंगारी उत्तरकाशी तक पहुंच गई है। यहां युवा उक्त योजना के विरोध में एकजुट होने लगे हैं। अभी युवाओं ने विरोध की कार्ययोजना तैयार करने के लिए सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर उत्तरकाशी टीओडी विरोध नाम से ग्रुप बनाया है। ग्रुप मेें युवा अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर मुखर हो रहे हैं। ग्रुप में युवाओं ने 20 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में रैली भी प्रस्तावित की है। उधर, उत्तरकाशी के सीओ अनुज कुमार ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की अभी कोई सूचना नहीं है। फिर भी सतर्कता के लिए नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed