{"_id":"5ea05ca68ebc3e909664f93c","slug":"six-laborers-returning-home-case-against-contractor-utter-kashi-news-drn342373261","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे छह मजदूर धरे, ठेकेदार पर केस, नाकुरी से जंगल के रास्ते सहारनपुर थे जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे छह मजदूर धरे, ठेकेदार पर केस, नाकुरी से जंगल के रास्ते सहारनपुर थे जा रहे
विज्ञापन
बड़कोट(उत्तरकाशी)। लॉक डाउन के चलते रोजी रोटी का संकट होने पर नाकुरी से जंगल के रास्ते पैदल अपने घर सहारनपुर लौट रहे छह मजदूरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें बड़कोट थाना लाकर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए किए गए लॉकडाउन की वजह से बाहरी स्थानों के कई मजदूर फंसे हुए हैं। सरकार की ओर से असंगठित मजदूरों को खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है, जबकि ठेकेदार और कंपनियों के साथ कार्य करने वाले मजदूरों के भोजन पानी की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार को सौंपी गई है।
बुधवार को बड़कोट पुलिस ने क्षेत्र से गुजर रहे छह मजदूरों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे डुंडा प्रखंड में एक ठेकेदार के साथ काम करते हैं। लॉक डाउन के चलते आजकल काम बंद है और ठेकेदार की ओर से भोजन की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि इन मजदूरों के भोजन की व्यवस्था कराकर उन्हें फिलहाल बड़कोट नगर स्थित आश्रय स्थल में रखा गया है। इसके साथ ही मजदूरों का ध्यान न रखने पर ठेकेदार सोनू पुत्र सोम सिंह निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।