फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sitting including two former legislators notice

सिटिंग सहित दो पूर्व विधायकों को नोटिस

Sat, 07 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 07 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

जिले में सिटिंग विधायक व दो पूर्व विधायक सहित पांच लोगों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में नोटिस जारी हुआ है। पुरोला विधानसभा के तहत पूर्व विधायक राजकुमार और भाजपा मंडल महामंत्री बृजमोहन चौहान को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


आरओ व एसडीएम पुरोला शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इनके द्वारा मोरी बाजार में पांच जनवरी को बैठक की अनुमति मांगी गई थी, जो बाद में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में तय की गई। लेकिन इन लोगों को गेस्ट हाउस में जाने से रोकने के साथ ही नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर सिटिंग विधायक विजयपाल सजवाण को भी नोटिस जारी किया गया है। आरओ व एसडीएम भटवाड़ी नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि इनके फेसबुक एकाउंट पर एक विज्ञापन का वीडियो अपलोड किया गया था। आचार संहिता लगने के बाद किसी भी प्रकार का विज्ञापन देने के लिए अनुमति लेना जरूरी होता है। साथ ही पालिका में पांच जनवरी को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दर्जनों लोग शामिल रहे। धारा 144 के बावजूद कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पालिका को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं यमुनोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत को भी नोटिस भेजा जा रहा है। आरओ व एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि पांच जनवरी को केदार सिंह रावत ने समाचार पत्र में एक विज्ञापन दिया, जिसकी पूर्व अनुमति नहीं ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed