फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Short-circuit fire, three-storey house burnt

धारा गांव में अग्निकांड में स्वाह हुआ तीन मंजिला मकान, तीन परिवार हुए बेघर

Thu, 23 Jul 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Short-circuit fire, three-storey house burnt
पुरोला (उत्तरकाशी)। पंचगाईं क्षेत्र के धारा गांव में आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से तीन परिवार बेघर हो गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार देर रात धारा गांव में एक मकान में शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। मकान में रह रहे तीन परिवारों ने भाग कर किसी तरह अपनी और मवेशियों की जान बचाई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन मंजिला मकान और इसमें रखा सारा सामान जल गया। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक नवीन ने बताया कि मकान में धारा गांव निवासी मनीराम के तीन बेटों रमेश, दिनेश एवं सुरेश के परिवार निवास करते थे। घर में रखा सारा घरेलू सामान व नकदी एवं जेवर भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के मकानों को अपनी चपेट में नहीं ले पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed