{"_id":"58efab824f1c1ba368cf8984","slug":"shop-stores-as-a-liquor-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान समझकर स्टोर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान समझकर स्टोर तोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब रखने के लिए स्टोर बनाए जाने के संदेह में चिन्यालीसौड़ में कुछ लोगों ने निर्माणाधीन स्टोर को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्टोर स्वामी ने नौ लोगों के खिलाफ धरासू थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ में बृहस्पतिवार को 24 से अधिक लोग वार्ड नंबर 3 में सुरकंडा मंदिर के पास पहुंचे। जहां एक स्टोर का निर्माण चल रहा था। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रात के अंधेरे में शराब की दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद लोगों ने स्टोर के ऊपर चढ़कर टीन और दीवार की ईंटें नीचे गिरा दीं।
विज्ञापन
इसके बाद सभी धरासू थाने पहुंचे और स्टोर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद एनएच से 220 मीटर दायरे में शराब की दुकानें शिफ्ट की जा रही हैं। वहीं स्टोर स्वामी जयवीर बिष्ट को इसकी भनक लगी तो उन्होंने धरासू थाने पहुंचकर नौ लोगों के खिलाफ अपने स्टोर को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तहरीर दी है। जयवीर बिष्ट ने पुलिस को बताया कि वह उस जमीन पर मकान बनाना चाह रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले सीमेंट व अन्य सामग्री रखने के लिए उसने स्टोर बनाया था। वहीं धरासू थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।