{"_id":"579646974f1c1b356421e386","slug":"shifting-demands-of-wildlife-protector","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीव प्रतिपालक के स्थानांतरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीव प्रतिपालक के स्थानांतरण की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गोविंद वन्य जीव विहार के वन्य जीव प्रतिपालक पर ग्रामीणों को परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र तबादला नहीं करने पर तीन अगस्त से प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक को भेजे ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि वन्य जीव प्रतिपालक की तानाशाही के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। उनके द्वारा ग्रामीणों को बेवजह परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। गत वर्ष जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय में आंदोलन भी किया था, लेकिन पहुंच के कारण वन्य जीव प्रतिपालक को नही हटाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने शीघ्र प्रतिपालक का तबादला नहीं करने पर तीन अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है । ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य रेवती राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख रमेश नौटियाल, प्रधान मेंबर सिंह, सूरत सिंह, सतीश चौहान, गुलाब रावत, किताब सिंह आदि के हस्ताक्षर मौजूद थे।
विज्ञापन