फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Seven rural motorways closed, power supply also stalled

सात ग्रामीण मोटरमार्ग बंद, बिजली आपूर्ति भी ठप

Sun, 23 Jan 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Seven rural motorways closed, power supply also stalled
मुनाघाटी के खरसाली में रविवार को हुई ताजा बर्फबारी का नजारा। - फोटो : UTTER KASHI
जिले में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे बर्फबारी के कारण आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। सात ग्रामीण मोटरमार्ग बंद हैं। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से धराली से आगे और मोरी ब्लॉक के तीन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ने के चलते सड़क और विद्युत आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। बारिश और बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे व यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप के पास भी आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। इसके अलावा लोनिवि प्रांतीय खंड भटवाड़ी अंतर्गत जसपुर पुराली मोटरमार्ग, हर्षिल मुखबा जांगला मोटरमार्ग व पंयारा झाला मोटरमार्ग, लोनिवि प्रांतीय खंड उत्तरकाशी अंतर्गत धौंतरी ठांडी कमाद चमियाल मोटरमार्ग, निरीक्षण खंड लोनिवि बड़कोट अंतर्गत कुवां कफनोल मोटरमार्ग, पुरोला अंतर्गत मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल व जखोल फिताड़ी मोटरमार्ग समेत कुल सात ग्रामीण मोटरमार्ग अवरुद्ध है। इसपर विभाग की ओर से मशीनरी तैनात कर खोलने का काम जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि बंद ग्रामीण मोटर मार्गों के सोमवार तक खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed