फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Selection of ineligible people in the plans of the Horticulture Department

उद्यान विभाग की योजनाओं में अपात्र लोगों का चयन

Mon, 06 Jul 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Selection of ineligible people in the plans of the Horticulture Department
ब्लाक सभागार में आयोजित उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने विभाग की योजनाओं में अपात्र लोगों के चयन का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्र में उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी मांगी।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि उद्यान विभाग क्षेत्र में सेब, नाशपाती आदि नकदी फसलों के लिए ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस बना रहा है। इस योजना में ऊंची पहुंच वालों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि छोटे काश्तकार इससे वंचित हैं। कई क्लस्टरों में एक ही परिवार के दो-दो लोगों को पैकिंग हाउस दिए हैं। इस तरह की गड़बड़ियों पर ब्लाक प्रमुख ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख किशन राणा, खंड विकास अधिकारी डीएस भंडारी, सहायक खंड विकास अधिकारी आरपी बेंजोला, उद्यान निरीक्षक अनूप थपलियाल, हरिपाल राणा, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियमानुसार हुआ है चयन
नौगांव। उद्यान निरीक्षक डामटा चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पैकिंग हाउस में नियमानुसार काश्तकारों का चयन हुआ है। जिन लोगों ने आवेदन ेन किया उनकी जिला स्तर पर स्क्रीनिंग की जाती है। एक परिवार के दो लोग भाई हैं जो अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed